श्रीनगर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड की परिचालन दक्षता और खरीद प्रक्रियाओं का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की।
बैठक में जेकेएमएससीएल की परिचालन दक्षता को मजबूत करने, विशेष रूप से औषधि एवं टीका वितरण प्रबंधन प्रणाली (डीवीडीएमएस) पोर्टल के माध्यम से, और खरीद दिशानिर्देशों एवं दर अनुबंधों (आरसी) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। अध्यक्ष ने स्थापित प्रक्रियाओं के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर खरीद बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। संवाद