फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंत्री सकीना इत्तू ने कुलगाम में लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक कल्याण और शिक्षा मंत्री, सकीना इत्तू ने शनिवार को चवलगाम में आयोजित वृहद जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही उचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लोगों ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सड़क कनेक्टिविटी, जल आपूर्ति, बिजली बुनियादी ढांचा और रोजगार के अवसरों से संबंधित विभिन्न मुद्दे मंत्री के सामने रखे। मंत्री ने कहा कि कुलगाम जिले के ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को उन्नत करने, निदान में सुधार करने और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने के लिए काफी निवेश किया जा रहा है।
शिविर के दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास परियोजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की और सेवा वितरण की गुणवत्ता के बारे में जनता से फीडबैक लिया। बैठक में कुलगाम के एसीआर, एसीडी, डीएच पोरा के एसडीएम, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य बागवानी अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशुपालन अधिकारी, मुख्य भेड़ पालन अधिकारी, डीएफओ समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें