भाजपा नेता सुनील शर्मा के साथ महंत राहित शास्त्री। स्रोत स्वयं
श्रीनगर। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं विधायक सुनील शर्मा से भेंट कर उन्हें ट्रस्ट की ओर से प्रकाशित अभिनंदन ग्रंथ भेंट किया। यह अभिनंदन ग्रंथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर आधारित है जिसमें उनके जनसेवा, सुशासन, और समाजोन्मुखी कार्यों का विस्तृत वर्णन किया गया है। भेंटवार्ता के दौरान महंत रोहित शास्त्री ने ट्रस्ट द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार, वैदिक शिक्षा, एवं भारतीय संस्कृति संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी विधायक सुनील शर्मा को दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में संस्कृत को जनभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ना है। ब्यूरो