फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम में टिप्पर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के लारीपोरा क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक टिप्पर पलट गया। वाहन के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि हादसा तब हुआ जब एक टिप्पर लारीपोरा में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की तीव्रता इतनी थी कि चालक वाहन के नीचे फंस गया। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंकी। ड्राइवर को मलबे से निकाला लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मृतक चालक की पहचान बारामुला जिले के निवासी गुलाम मोहम्मद भट के बेटे मेहराजुद्दीन भट के रूप में हुई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है। बाद में वाहन को हादसे की जगह से हटाकर क्षेत्र में यातायात को बहाल किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस सड़क पर हादसा हुआ, वह संकरी और फिसलन भरी है। खासकर सुबह के समय यहां अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर्यटक क्षेत्र में हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने का आग्रह किया। मृतक का शव चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें