फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय राइफल्स ने आग बुझाकर पीड़ितों को दी राहत सामग्री

विज्ञापन
शोपियां के केलर में जला घर और बेघर हुआ परिवार। संवाद
विज्ञापन
शोपियां। सेना की 20 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने शोपियां जिले के केलर गांव के मुकाम-ए-दोनाडू इलाके में आग से प्रभावित परिवारोंं की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। बुधवार की रात गांव में लगी भयानक आग की घटना में एक घर पूरी तरह जल गया जिससे परिवार बहुत परेशान हो गया। सूचना पर 20 आरआर के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत अभियान में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाकर अन्य घरोंं को चपेट में लेने से बचा लिया। जवानों ने इस दौरान प्रभावित परिवार को जरूरी राहत सामग्री, खाने का सामान, कंबल और दूसरी जरूरी चीजेंं प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें