श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर सरकार ने वीरवार को राजेश्वर सिंह चाढ़क को श्रीनगर में आगामी विधानसभा सत्र के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया। परिवहन विभाग की सचिव अवनी लवासा की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि राजेश्वर सिंह चाढ़क को परिवहन विभाग की ओर से जम्मू और कश्मीर विधानसभा सचिवालय के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नामित करने की स्वीकृति दी जाती है। संवाद