शोपियां। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) के तहत दर्ज मामलों की प्रगति और स्थिति की समीक्षा के लिए एसएसपी शोपियां, मुश्ताक अहमद चौधरी ने वीरवार को डीपीओ शोपियां के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान यूएपीए और एनडीपीएस मामलों की जांच की प्रगति, निस्तारण दर और अभियोजन में आने वाली चुनौतियों पर व्यापक चर्चा हुई। एसएसपी शोपियां ने पेशेवर जांच समय पर चार्जशीट दाखिल करने और चल रहे मुकदमों की करीबी निगरानी पर जोर दिया ताकि प्रभावी सजा दर सुनिश्चित की जा सके। संवाद