एनआईटी श्रीनगर में आज के लिए कक्षाएं निलंबित
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर में गुरुवार को पीजी, यूजी और पीएचडी छात्रों के लिए क्लासवर्क स्थगित कर दिया गया। एनआईटी प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है,
'06.06.2024 (गुरुवार) को संस्थान में क्लासवर्क स्थगित रहेगा। बाहर रहने वाले किसी भी यूजी/पीजी/पीएचडी छात्र को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।'
श्रीनगर पुलिस ने मामला किया दर्ज
जीएमसी श्रीनगर मामले पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, 'पुलिस ने जीएमसी श्रीनगर के एक छात्र द्वारा एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ संवेदनशील सामग्री पोस्ट करने की घटना का संज्ञान लिया है। जीएमसी श्रीनगर प्रशासन से सूचना मिलने पर, 6 जून 2024 को पीएस करण नगर में धारा 153,153ए, 295ए, 505 (2) आईपीसी के तहत एक आपराधिक मामला, एफआईआर संख्या 13/24 दर्ज किया गया है।'
पुलिस ने आगे कहा कि आम जनता से अपील की जाती है कि वे अफवाहों व झूठी सूचनाओं को फैलाने से बचें। उन्हें असामाजिक तत्वों के झूठे प्रचार का शिकार नहीं होना चाहिए। जो लोग भड़काऊ कृत्य या उकसाने में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।