श्रीनगर में पाइपिंग समारोह। स्रोत पुलिस
श्रीनगर। जिला पुलिस मुख्यालय श्रीनगर में चार नव पदोन्नत अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को पाइपिंग और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने की। उन्होंने सहायक उप-निरीक्षकों खज़ीर मोहम्मद, शौकत अहमद शाह, गुलाम मोहम्मद और मुख्तार अहमद को उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया। संवाद