फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी ने सड़क विस्तार कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हड्डी एवं जोड़ अस्पताल, बरज़ुल्ला के आसपास यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से चल रहे बुनियादी कार्यों की प्रगति का आकलन करने के लिए श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाबरू ने मंगलवार को सड़क विस्तार और डामरीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त के साथ मुख्य योजना अधिकारी फैयाज अहमद डार, अधीक्षण अभियंता आरएंडबी तथीर मंजूर, तहसीलदार दक्षिण सज्जाद, हड्डी एवं जोड़ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदिल, कार्यकारी अभियंता केपीडीसीएल और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर उपायुक्त ने बंड के किनारे चल रहे सड़क उन्नयन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल और उसके आसपास यातायात की भीड़भाड़ कम करने के संभावित उपायों का भी जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें