फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर की बेटी बिल्कीस ने पाया एक और सम्मान, दिल्ली में मिला चेतन चौहान अवार्ड

विज्ञापन
बिल्कीस मीर। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
- अनसंग हीरोज श्रेणी में पुरस्कार मिलने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच ने जताई खुशी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। वाटर स्पोर्ट्स का चमकता सितारा और कश्मीर की बेटी बिल्कीस मीर को एक और सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें दिल्ली में चेतन चौहान फाउंडेशन की ओर से अनसंग हीरोज श्रेणी में चेतन चौहान अवार्ड दिया गया।
इस सम्मान से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच बिल्कीस मीर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने वालों को जब शाबाशी मिलती है तो इससे हौसला और बढ़ता है। दिल्ली में विगत शनिवार को चेतन चौहान फाउंडेशन ने अवार्ड समारोह का आयोजन किया था। इसमें विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों और कोच को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कश्मीर की कैनोइंग और कयाकिंग खिलाड़ी और कोच बिल्कीस मीर को अनसंग हीरोज श्रेणी में अवार्ड दिया गया। पुरस्कार मिलने के बाद मीर ने कहा कि एक खिलाड़ी को और क्या चाहिए। मीर ने बताया कि उन्होंने देश के लिए 90 के दशक में तब खेलना शुरू किया जब वर्दी में सीने पर भारत लिखने से भी यहां लोग डरते थे। आज बहुत से खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ी काफी कुछ कर सकते हैं। बस उन्हें सही प्लेटफार्म मिलने की जरूरत है। मैं देश के लिए खेली हूं और अब देश के लिए ही खिलाड़ी तैयार कर रही हूं। ऐसे में इस तरह के सम्मान आपका उत्साह बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

28 साल का शानदार कॅरिअर
खेलों में बिल्कीस मीर का 28 साल का शानदार कॅरिअर है। उन्होंने आठ साल की उम्र में खेलना शुरू किया। उन्होंने हंगरी में 2009 में कैनोइंग और कयाकिंग विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें वह आठवें स्थान पर रहीं। वह एशियाई खेलों (चीन) में जज के रूप में नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला थीं। वह लंदन ओलंपिक 2012 में कयाकिंग और कैनोइंग में महिला टीम की राष्ट्रीय कोच भी रहीं। बिलकिस को बुडापेस्ट के सेमेल्विस यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ कोचिंग एंड स्पोर्ट से अंतरराष्ट्रीय कोचिंग डिप्लोमा प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव भी प्राप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें