फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से निपटने के लिए पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करेगी डीपीएपी : आजाद

Mon, 28 Aug 2023 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलवामा में रैली के दौरान रामबन-बनिहाल इलाके को समस्यामुक्त बनाने का किया वादा
विज्ञापन

-युवाओं से पर्यटन स्थलों पर सेवा प्रदाता बनने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) प्रदेश में सत्ता में आती है, तो वह बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे से निपटने के लिए पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने कहा कि अगर वह सत्ता में आए तो रामबन और बनिहाल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग सालभर भूस्खलन के कारण होने वाली नाकेबंदी की समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


कहा, बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए पर्यटन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को पर्यटन स्थलों पर होटल व्यवसायी, रेस्तरां और अन्य सेवा प्रदाता बनना चाहिए। पोनीवाला स्थानीय होना चाहिए और मजदूर भी स्थानीय होना चाहिए। जब यह होगा तो युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे जिले में भी जाने की जरूरत नहीं होगी।

आजाद ने कहा, विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए दो मुख्य चीजें सड़क कनेक्टिविटी और बिजली हैं, चाहे वह शादीमर्ग हो या गुलशनमर्ग। हमें इसे गुलमर्ग जैसा बनाना होगा ताकि दुनिया भर से लोग आएं। उन्होंने कहा, हमारे फलों के परिवहन के लिए रामबन से बनिहाल तक का मार्ग एक समस्या बन गया है। यह 20 किलोमीटर का मार्ग साल में छह महीने लगभग बंद रहता है, जिसके कारण हमारे फल काजीगुंड तक पहुंचते हैं और वहां सड़ जाते हैं।
विज्ञापन

आजाद ने वादा किया कि आम लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों, सड़कों, स्कूलों और अन्य सुविधाओं के उन्नयन जैसी बुनियादी आवश्यकताएं आधुनिक आधार पर प्रदान की जाएंगी। आजाद के साथ पार्टी के उपाध्यक्ष जीएस सरूरी, कोषाध्यक्ष ताज मोहिउद्दीन, जोनल अध्यक्ष गुलजार वानी,मुख्य प्रवक्ता सलमान निजामी, जीएस शफीक शबनम, गुलाम नबी पालपोरी, अब्दुल कयूम डार समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें