-समलाह में टीम का विरोध, कहासुनी पर काम बंद कर लौटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। स्मार्ट मीटर पर रार बढ़ती जा रही है। अब गांवों में भी विरोध शुरू हो गया है। रविवार को समलाह गांव में विरोध होने पर केबल तार बिछाने आए बिजली कर्मचारियों को काम बंद कर जाना पड़ा।
समलाह में बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए केबल तार बिछाने लगी तो लोग विरोध में उतर आए। उनकी टीम के साथ कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने देंगे। न ही केबल बिछाने देंगे। टीम के साथ काफी देर तक कहासुनी होती रही। आखिर टीम काम छोड़ चली गई। गांववासी रोहित ने कहा कि उनके गांव के अधिकतर लोग गरीब हैं। बिजली तो विभाग दे नहीं पा रहा है, ऊपर से अब स्मार्ट मीटर का बोझ थोप रही है। वे गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।