श्रीनगर। पश्मीना उद्यमी निर्माता और कारीगर (पीईएमए) फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने अध्यक्ष तारिक डार के नेतृत्व में सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एलजी को अपनी फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगामी पीईएमए फाउंडेशन 2025 कारीगर पुरस्कार समारोह पर भी चर्चा की जिसे जम्मू-कश्मीर के मास्टर शिल्पकारों को सम्मानित करने, प्रोत्साहित करने और उनके स्तर को ऊंचा करने के लिए डिजाइन किया गया है। ब्यूरो