श्रीनगर के पाखेरपोरा में मल्टी पर्पज कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करतीं द्रख्शां अंद्राबी। संवाद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. सैयद द्रख्शां अंद्राबी ने सोमवार को धार्मिक स्थल हजरत आली अली बलखी पाखेरपोरा में मल्टी पर्पज कांप्लेक्स का उद्घाटन किया। परिसर के पहली मंजिल पर वाणिज्यिक दुकानें हैं ओर दूसरी मंजिल महिलाओं के लिए है जबकि तीसरी मंजिल में एक कांफ्रेंस हॉल बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख स्थानीय धार्मिक और सामाजिक हस्तियां भी उपस्थित थीं।
इस मौके पर डॉ. अंद्राबी ने कहा कि हमारा बुनियादी ढांचा बढ़ाने और प्रबंधन उन्नयन का मिशन जारी है और हम ईश्वर की कृपा, अथक प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में सक्षम हैं। अंद्राबी ने आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर में वक्फ के बुनियादी ढांचे का विकास और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेगा और बोर्ड जम्मू और कश्मीर के सभी धार्मिक स्थलों पर हमारी परिवर्तनकारी मिशन को व्यापक बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। संवाद