श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर न्यायिक अकादमी ने मेडिकल फोरेंसिक और ट्रायल में मेडिको-लीगल पहलू साइबर अपराधों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के विभिन्न आयाम विषय पर एक दिवसीय विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (जम्मू-कश्मीर न्यायिक अकादमी के संरक्षक-प्रमुख) न्यायमूर्ति अरुण पाल्ली के संरक्षण और अकादमी की शासी समिति की अध्यक्ष और सदस्यों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें कश्मीर प्रांत और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारियों, लोक अभियोजकों, अतिरिक्त लोक अभियोजकों, सहायक लोक अभियोजकों और कश्मीर प्रांत के जांच अधिकारियों ने भाग लिया। संवाद