फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलगाड़ियां बनीं सहारा, सेब की 4.57 लाख पेटियां भेजीं

Mon, 22 Sep 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सेबों को ले जाने वाली पार्सल ट्रेन। स्रोत रेलवे - फोटो : mathura
विज्ञापन
- राजमार्ग में व्यवधान के बाद पार्सल ट्रेनों ने दिखाई उम्मीद की किरण
विज्ञापन

श्रीनगर। फलों से भरे ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसने के बाद रेलवे ने पार्सल ट्रेनों के जरिए किसानों और कारोबारियों को सहारा दिया। सड़ने से पहले सेब भेजने की चिंता में डूबे किसानों को उम्मीद की किरण दिखाई।
एक सप्ताह में रेलवे बडगाम, अनंतनाग और बारामुला स्टेशनों से सेब की 4.57 लाख पेटियां भेज चुका है। एसएसपी रेलवे वसीम कादरी ने बताया कि कश्मीर में सालाना लगभग 20 लाख मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीजन में हाईवे बंद होने के कारण उत्पादकों के सामने माल पहुंचाने की चुनौती थी। एक सप्ताह में बडगाम स्टेशन से आठ ट्रेनों ने 94,388 पेटियां पहुंचाईं जबकि अनंतनाग स्टेशन से नौ ट्रेनों ने 3,45,215 पेटियां पहुंचाईं। बारामुला स्टेशन ने लगभग 18,298 पेटियों की एक ट्रेन खेप पहुंचाई। इन मुख्य स्टेशनों से कुल मिलाकर, लगभग 457,901 पेटियां एक सप्ताह से भी कम समय में रेल की ओर से भेजी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें