फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सुरक्षा खामियों को दूर करने की रणनीतियों पर चर्चा

Thu, 25 Sep 2025 04:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी बारामुला ने गुलमर्ग पर्यटन सर्किट सुरक्षा को लेकर सीएपीएफ के साथ समीक्षा बैठक की
विज्ञापन



बारामुला। एसएसपी गुरिंदरपाल सिंह ने बुधवार को गुलमर्ग में सीएपीएफ के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सुरक्षा खामियों को दूर करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में 175 व 80 बटालियन बीएसएफ, 176 सीआरपीएफ और 112 बीएसएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान संयुक्त रणनीति बनाने, परिचालन चुनौतियों और अंतर-एजेंसी समन्वय को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें विशेष रूप से गुलमर्ग पर्यटन सर्किट सुरक्षा पर जोर दिया गया। गुलमर्ग-टंगमर्ग-कुंजर एक्सिस पर कॉरिडोर की सुरक्षा में तालमेल और गुलमर्ग बाउल की सुरक्षा पर चर्चा की गई। गुलमर्ग के आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पर्यटन स्थलों को खोलने के संबंध में सीएपीएफ से भी जानकारी प्राप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें