फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड प्रीमियर लीग : हिल व्यू राजोरी क्रिकेट क्लब ने यूनाइटेड इम्पोर्ट्स को हराया

Sat, 20 Sep 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बख्शी स्टेडियम में आयोजित रेड प्रीमियर लीग के मैच के बाद ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
गौरव चौधरी और रोहन कौल की धमाकेदार बल्लेबाजी से 4 विकेट से मिली जीत
विज्ञापन

श्रीनगर। बख्शी स्टेडियम में खेले जा रहे रेड प्रीमियर लीग सीज़न 2 के एक रोमांचक मुकाबले में हिल व्यू राजोरी क्रिकेट क्लब ने यूनाइटेड इम्पोर्ट्स श्रीनगर को 8 गेंद शेष रहते 4 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड इम्पोर्ट्स ने 20 ओवर में 153 रन बनाए। साहिल ने 38 गेंदों पर 49 और ज़मीन आशिक ने 19 गेंदों पर 38 रन ठोके। हिल व्यू के गेंदबाजों में सोहराब धालीवाल (3/25) सबसे सफल रहे, जबकि ऋतिक सिंह और राम दयाल ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए हिल व्यू राजोरी ने शानदार शुरुआत की। गौरव चौधरी ने 51 गेंदों पर 61 रन बनाए जबकि रोहन कौल ने 24 गेंदों पर नाबाद 45 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई। सूर्यांश रैना ने 21 रन जोड़े और उमर लेफ्टी ने 9 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाकर फिनिशिंग टच दिया। टीम ने 18.4 ओवर में 159/6 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

गेंदबाजी में साहिल (2/19) ने यूनाइटेड इम्पोर्ट्स के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। मैच में रोहन कौल ने अपने करियर के 600 चौके पूरे करने का कीर्तिमान भी बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें