फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मीरवाइज उमर ने बाढ़ त्रासदी पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक ने बारिश के कारण आई बाढ़ से कटड़ा में 30 लोगों की मौत और जम्मू के कुछ हिस्सों में हुई और अधिक मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

मीरवाइज ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि मौसम संबंधी चेतावनियों के बावजूद संकटग्रस्त परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचाया गया। उन्होंने कहा, ‘’सिर्फ चेतावनियां ही काफी नहीं हैं—जोखिम में पड़े लोगों की पहचान करके उन्हें दूसरी जगह बसाया जाना चाहिए। अधिकारियों को दूरदर्शिता से काम करना चाहिए।’’ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें