फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झेलम नदी का पानी कुर्सु राजबाग में घुसा

Thu, 28 Aug 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
अनंतनाग में फंसे लोगों को निकालती विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर शहर के कुर्सु राजबाग मोहल्ले में बुधवार को झेलम नदी का पानी घुसने से हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में घरों और गलियों में पानी घुसने से लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि झेलम नदी का जलस्तर बढ़ने से कई जगहों पर ओवरफ्लो हुआ पानी मुसीबत बन रहा है। वहीं सूचना पर पहुंचे एसपी साउथ शब्बीर खान ने साथी पुलिस कर्मियों की मदद से प्रभावित लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा। लोगों को आश्वस्त किया कि घरों में पड़े सामान को लेकर चिंतित न हो, उसकी सुरक्षा पुलिस करेगी। राजबाग के एक स्थानीय निवासी गुलाम अहमद ने बताया कि गलियां मंगलवार की देर रात ही जलमग्न हो गई थीं। बुधवार को दोपहर तक पानी हमारे आंगन तक पहुंच गया है और अब घरों में घुस रहा है। लोग डरे हुए हैं, कई लोगों ने अपना ज़रूरी सामान ऊपरी मंज़िल पर रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें