फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व डीजीपी गुलाम जिलानी का निधन

Tue, 23 Sep 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) गुलाम जिलानी पंडित का रविवार शाम निधन हो गया। वह जम्मू-कश्मीर पुलिस के चौथे डीजीपी थे और सेवानिवृत्ति के बाद सादगी, ईमानदारी और सेवा की विरासत छोड़ गए। 22 फरवरी 1933 को जन्मे पंडित ने 21 सितंबर 2025 को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

अपने शालीन, विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले पंडित को सहकर्मी और शुभचिंतक हमेशा एक सज्जन अधिकारी के रूप में याद करते रहे हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने पुलिस बल में सभी स्तरों पर सम्मान अर्जित किया।
उनके निधन पर वर्तमान डीजीपी सहित पुलिस के सभी अधिकारियों ने गहरा दुख जताया। दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुलाम जिलानी पंडित ने ईमानदारी और विनम्रता के साथ सेवा दी और आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें