श्रीनगर। घाटी में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर (डिव कॉम) अंशुल गर्ग ने बुधवार को राम मुंशी बाग में झेलम नदी के जलस्तर का आकलन करने के लिए एक स्थलीय निरीक्षण किया। गर्ग ने बताया कि प्रशासन लगातार बदलती स्थिति पर नजर रख रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक आकस्मिक योजनाएं और प्रतिक्रिया तंत्र मौजूद हैं। उन्होंने लोगों से नदियों के किनारे जाने से बचने की अपील की। संवाद