कुलगाम। लगातार हो रही बारिश के चलते जिला कुलगाम में हालात गंभीर हो गए हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए उपायुक्त (डीसी) कुलगाम, अथर आमिर खान (आईएएस) ने आज लैसू, गुडर, चावलगाम, चम्बागुंड सहित कई प्रभावित इलाकों का दौरा कर ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया। डीसी ने जानकारी दी कि करीब 4000 लोगों को एहतियाती तौर पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है और जन-धन की सुरक्षा के लिए मशीनरी और अधिकारी हर समय तैयार हैं। इस दौरान डीसी ने स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं व चिंताओं को सुना। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीसी अथर आमिर खान के साथ इस दौरे में एडीसी विक़ार अहमद गिरी, एसडीएम डीएच पोरा बशीर-उल-हसन, एसीडी बिलाल अहमद कमगर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद