फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक कर्रा ने किया निर्वाचन क्षेत्र का दौरा

विज्ञापन
कर्रा ने किया सेंट्रल साल्टेंग, इमामबाड़ा खुशीपुर, अल्टार आरएस का दौरा। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सेंट्रल शालटेंग के विधायक तारिक हमीद कर्रा ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। यहां उन्होंने विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और आम जनता से संबंधित तात्कालिक मुद्दों पर फीडबैक प्राप्त किया। कर्रा ने अन्य स्थानों के अलावा खुशीपोरा में इमामबाड़ा का भी दौरा किया जहां लोगों ने उनसे मुलाकात की और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उनके ध्यान में लाया। लोगों ने कर्रा के इन मुद्दों को हल करने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कर्रा ने कहा कि उनका हमेशा से यह प्रयास रहा है कि वे लोगों तक पहुंचें और उनकी सामाजिक-राजनीतिक, विकासात्मक और अन्य तात्कालिक आवश्यकताओं से संबंधित चिंताओं को दूर करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें