फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी ने मिशन युवा के तहत 82 मामलों को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने सोमवार को मिनी सेक्रेटेरिएट में मिशन युवा के तहत मामलों की समीक्षा एवं मंजूरी के लिए गठित जिलास्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक की। बैठक में कुल 106 मामले पेश किए गए जिनमें से विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद समिति ने 82 मामलों को मंजूरी प्रदान की। शेष मामलों को पुनर्विचार के लिए संबंधित विभागों को वापस भेज दिया गया तथा विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार कर पुनः प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर सोमवार को डीएलआईसी की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए ताकि मामलों की नियमित निगरानी और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिले में मिशन युवा की समग्र प्रगति की भी समीक्षा की गई जिसमें बैंक को भेजे गए स्वीकृत, वितरित तथा अस्वीकृत मामलों का मूल्यांकन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें