पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती वीरवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्थानीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में पेश होने के लिए पहुंची थी, जिसके बाद पांच घंटे की पूछताछ के बाद वह कार्यालय से बाहर निकली। सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारियों से महबूबा ने दिल्ली की बजाए श्रीनगर में पूछताछ करने का अनुरोध किया था। एजेंसी ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था। पूछताछ के लिए दिल्ली से भी 5 सदस्य टीम भी पहुँची है। बता दें कि इससे पहले पीडीपी अध्यक्ष सोमवार को दिल्ली में एजेंसी के सामने पेश नहीं हुई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी पूर्व की प्रतिबद्धताएं हैं जिन्हें रद्द नहीं किया जा सकता है।
Srinagar: PDP leader Mehbooba Mufti arrives at the office of the Enforcement Directorate, to appear before the agency, in connection with an alleged money laundering case pic.twitter.com/CbMzA9zVRp
— ANI (@ANI) March 25, 2021