उपराज्यपाल से मिले दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चे। स्रोत राजभवन
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को राजभवन में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) श्रीनगर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों से मुलाकात की। उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों की असाधारण उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने आगामी खेलों और भविष्य के प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में हुर्रिया शौकत, सम्मा और मायशा बिलाल कंठ (तीसरी जूनियर एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता), जैद अली (69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल - फुटबॉल) और अंतर-डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट (लड़कों का ओपन, ज़ोन 1) की विजेता टीम शामिल थी। उनके साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल श्रीनगर की उप-प्रधानाचार्य मोनिसा खुर्शीद और खेल सचिव मुदासिर बशीर भी थे। ब्यूरो