फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अप्रैल को खुलेगा श्रीनगर-लेह मार्ग

Wed, 27 Apr 2016 12:22 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह राजमार्ग - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह राजमार्ग जिसे पिछले वर्ष दिसंबर के महीने में ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया था, जिसको 29 अप्रैल को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


गांदरबल के जिला उपयुक्त तारिक हुसैन ने बताया कि अगर मौसम अनुकूल रहेगा तो 29 अप्रैल से इस मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

वहीं बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा राजमार्ग पर से बर्फ हटाने का कार्य करीबन 90 प्रतिशत पूरा किया गया है और बाकी का एक-दो दिन के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कई जगहों पर रिपेयरिंग का कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह श्रीनगर-लेह राजमार्ग सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते करीब 6 महीनों के लिए बंद रहता है और इस दौरान लद्दाख के लोग देश के अन्य राज्यों से कट कर रह जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें