फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन के बाद बंद श्रीनगर-लेह हाईवे फिर से खुला

Fri, 10 Jun 2016 11:34 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनमर्ग के पास बुधवार शाम को हुए भारी भूस्खलन के बाद से बंद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरुवार देर शाम को यातायात के लिए खोल दिया गया। जिसके चलते राजमार्ग के दोनों ओर फंसे मुसाफिरों को राहत मिली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोनमर्ग से कुछ ही दूर पहले बुधवार शाम को राजमार्ग पर भारी मात्रा में पस्सियां आ गिरी और राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया।

सामरिक रुप से महत्वपूर्ण इस राजमार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) हैं। बीआरओ की टीम मौके पर पुहंची और कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार शाम को मलबा हटा कर राजमार्ग पर यातायात बहाल किया, हालांकि इस भूस्खलन में किसी भी तरह के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें