श्रीनगर। लद्दाख को कश्मीर घाटी के अलावा देश के साथ जोड़ने वाले एकमात्र श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज़ोजिला दर्रे को 11 दिनों के बाद वाहनों के आवागमन के लिए वीरवार को एकतरफा खोल दिया गया। इस दौरान यात्री वाहनों सहित छोटे वाहनों को सोनमर्ग से कारगिल की ओर जाने की अनुमति दी गई है।
सड़क की स्थिति को देखने के बाद ट्रकों सहित अन्य वाहनों को जाने की अनुमति देने का फैसला किया जाएगा। इस बीच जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने वीरवार को गांदरबल जिले में अगले 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लोगों को सलाह दी है कि वे सावधानी बरतें और अगले आदेश तक हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं। ब्यूरो