जम्मू। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की कश्मीर इकाई में नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। मोहम्मद अल्ताफ धर को उपाध्यक्ष, शफीक शबनम को महासचिव, आरिफ मकबूल को सचिव बनाया गया है।
जम्मू संभागीय इकाई में कोरपोरेटर सोबत अली को महासचिव, राजिंद्र सिंह मन्हास को सचिव, लाला देवी लाल को कार्यकारी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। हीना भट्टी को जम्मू संभाग की महिला इकाई में सचिव, मोहिंद्र कुमार शर्मा को जम्मू ग्रामीण उत्तर जिला कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। साइमा जान को कश्मीर संभाग की महिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में वीरवार को पार्टी के महासचिव आरएस चिब ने आदेश जारी किया। ब्यूरो