कुलगाम। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए रविवार को जिला कुलगाम में भूविज्ञान एवं खनन विभाग की टीम ने 13 वाहनों को जब्त किया। एक अधिकारी ने बताया कि भूविज्ञान एवं खनन विभाग की टीम जिला खनिज अधिकारी डॉ. खुर्शीद अहमद की अगुवाई में लगातार अभियान चला रही है। अवैध रूप से रेत, बजरी, बोल्डर और अन्य खनिज पदार्थों की निकासी और परिवहन में शामिल वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में चार जेसीबी मशीनें भी शामिल हैं जो कथित रूप से क्षेत्र के कुछ कुख्यात अवैध खननकर्ताओं से जुड़ी हुई बताई जा रही हैं। संवाद