फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुपवाड़ा में पीएसए के तहत आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। पुलिस ने पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत एक आदतन अपराधी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी समीउल्लाह बख्शी निवासी ब्रानवारी कुपवाड़ा को आपराधिक गतिविधियों में लगातार शामिल रहने के कारण गिरफ्तार किया गया। आरोपी कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी, सेंधमारी, जबरन वसूली और नशीले पदार्थों के कई मामलों में संलिप्त पाया गया था। बार-बार कानूनी कार्रवाई के बावजूद वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा जिससे सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को गंभीर खतरा पैदा हो गया। उसे जिला जेल भद्रवाह में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें