बिश्नाह। बिश्नाह थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को तेजधार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गिद्दड़ गलियां निवासी अब्दुल हमीद को गांव सिकंदरपुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तेजधार हथियार (टोका) बरामद हुआ। मौके पर ही हथियार को जब्त कर लिया गया और आरोपी के खिलाफ थाना बिश्नाह में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। संवाद