फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मौसम को लेकर कुपवाड़ा जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। जिला प्रशासन ने सात अक्तूबर की सुबह तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी के बाद सोमवार को मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुपवाड़ा के उपायुक्त श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने सभी विभागों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है। आम जनता को पहाड़ी हिमस्खलन और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। लोगों से नदियों, नालों, सिंचाई नहरों या अन्य जल निकायों के पास न जाने का आग्रह किया गया है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें