घर में लगी आग को बुझाते सैन्य कर्मी। स्रोत : सेना
श्रीनगर। कुपबाड़ा के पोथवारी गांव स्थित एक घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इसे सेना की मदद से बुझाया गया। पीड़ित मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि दोपहर सवा एक बजे के करीब आग लगी। सूचना मिलते ही सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों ने सेना के प्रयासों की सराहना की है। संवाद