रियासी में बुधवार को मैच शुरू होने से पहले टॉस करवाते आयोजक। संवाद
- फोटो : reasi
जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजोरी रॉयल्स ने पठान ब्रदर्स को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पठान ब्रदर्स की टीम ने 17.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने दो विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए थे। मगर 90 रन तक चार विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई और 140 के स्कोर के बाद तीन विकेट गंवा दिए, जिससे पूरी टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई।
अमन राजपूत ने 31 गेंदों में 58 रन, राकेश ने 20 रन, कृष्ण सिंह ने 13 रन बनाए। वहीं राजोरी रॉयल्स के गेंदबाजों में उमेश शर्मा ने 3 विकेट, करण वर्मा ने 3 विकेट, पीयूष शर्मा, पंकज शर्मा और शमशेर सिंह ने 1-1 विकेट लिया। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजोरी रॉयल्स की टीम ने 15.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। उमेश शर्मा ने 48 रन, नदीम ने 32 रन, पीयूष शर्मा ने 24 रन बनाए।हरफनमौला प्रदर्शन (48 रन और 3 विकेट) के लिए उमेश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।