फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केयू में भौतिकी और खगोल विज्ञान में डेटा एनालिटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुलपति प्रो. नीलोफर खान ने उद्घाटन करते हुए कहा विद्वानों का ज्ञान बढ़ाने में होगा सहायक
विज्ञापन

- प्रो. गौहर बशीर ने अनुसंधान पहलों को बढ़ावा देने में आईयूसीएए के समर्थन की सराहना की
अमरा उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) के भौतिकी विभाग में अंतर विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी केंद्र (आईयूसीएए) पुणे के सहयोग से ''भौतिकी और खगोल विज्ञान में डेटा एनालिटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता'' पर चार दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को शुरू हुई।
उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. नीलोफर खान ने कहा कि यह कार्यशाला शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों में उन्नत प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने पर विश्वविद्यालय के निरंतर ध्यान का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे विद्वानों को विकसित हो रहे वैज्ञानिक और औद्योगिक परिदृश्य के अनुरूप कौशल से लैस करने में महत्वपूर्ण हैं। आईयूसीएए के प्रो. अजीत केम्भवी ने जटिल खगोलीय आंकड़ों को समझने और खगोल भौतिकी अनुसंधान की सीमाओं का विस्तार करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका के बारे में बताया। केयू के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. गौहर बशीर ने विश्वविद्यालय में सहयोगात्मक शिक्षण और अनुसंधान पहलों को बढ़ावा देने में आईयूसीएए के समर्थन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के समन्वयक और केयू के भौतिकी विभाग के संकाय सदस्य प्रो. मंजूर मलिक ने शिक्षा जगत और नौकरी बाजार की बदलती मांगों के मद्देनजर शोधकर्ताओं के बीच डेटा केंद्रित एवं प्रौद्योगिकी उन्मुख कौशल विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र में संकाय सदस्यों, आईयूसीएए विशेषज्ञों, विद्वानों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें