फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर राइडर्स क्लब के बाइकर्स ने निकाली सेव अर्थ राइड

विज्ञापन
कश्मीर बाइकर्स क्लब ने श्रीनगर से गांदरबल तक निकाली सेव अर्थ राइड। अमर उजाला - फोटो : samvad
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर राइडर्स क्लब के बाइकर्स ने रविवार को सुबह सेव अर्थ राइड के बैनर तले श्रीनगर के पारिमपोरा से मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के वायिल ब्रिज तक करीब 30 किलोमीटर लंबी राइड की। इसके बाद राइडर्स ने सिंध नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया।
राइडिंग के बाद राइडर्स ने नदी किनारे लोगों की ओर से फेंका गया लगभग 20 किलो प्लास्टिक कचरा उठाया गया। क्लब के संस्थापक सदस्य मजीद मीर ने कहा कि हम हर साल कुछ ऐसी राइड करते हैं जैसे लोगों में एक संदेश जाए और जागरूकता फैले। आज की राइड भी एक ऐसी ही अभियान था जिसका टाइटल सेव अर्थ था। उन्होंने कहा कि यह हमारी धरती है और हमारा फ़र्ज़ बनता है इसे साफ रखने का।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य सदस्य एपी सिंह ने कहा कि कचरा फेंकने वाले भी हम लोग हों। अगर हम कभी किसी भी पर्यटन स्थल पर घूमने जाएं तो अगर हम वो सब कचरा साथ लाएं जो हमारे खाने पीने वाले समान से निकला लो तो पर्यावरण खुद-ब-खुद साफ हो जाएगा। ये आदत हम सभी को डालनी चाहिए। करीब 32 राइडर इस राइड में शामिल हुए जिन्हें बाद में सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें