फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में दो नवंबर को होगी मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे तीन करोड़ के इनाम

सार

श्रीनगर में कश्मीर मैराथन-2025 का दूसरा संस्करण दो नवंबर को आयोजित होगा। इस बार विजेताओं को तीन करोड़ रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन से कश्मीर में खेल, पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर मैराथन-2025 का दूसरा संस्करण दो नवंबर को श्रीनगर में आयोजित होगा। अधिकारियों ने इस आयोजन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विजेताओं को तीन करोड़ रुपये तक के पुरस्कार मिलेंगे।
कश्मीर मैराथन के आयोजकों की ओर एक्स पर लिखा है, दो नवंबर को श्रीनगर में कश्मीर मैराथन में शामिल हों। तीन करोड़ रुपये तक के पुरस्कारों के साथ यह वैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरने का आपका मौका है। आज ही पंजीकरण करें।
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर मैराथन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की थी। यह एक प्रमुख खेल आयोजन है जिसका उद्देश्य खेल, फिटनेस, पर्यटन और कश्मीर की जीवंत संस्कृति को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मैराथन को एक खेल आयोजन से आगे बढ़कर एक समग्र सांस्कृतिक और पर्यटन अनुभव बनना चाहिए।

कश्मीर के पर्यटन निदेशक ने मैराथन की तैयारियों और प्रस्तावित गतिविधियों की योजना पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे होटलों, रेस्टोरेंट और स्थानीय व्यवसायों के साथ मिलकर प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध कराएं ताकि वे अपने प्रवास के दौरान कश्मीर के आतिथ्य, व्यंजनों और विरासत का आनंद ले सकें।
विज्ञापन


उन्होंने फुल और हाफ मैराथन के अलावा स्थानीय प्रतिभागियों के लिए 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शुरू करने का भी सुझाव दिया जिससे सामुदायिक जुड़ाव बढ़े और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें