फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उमर खुद दौड़े और प्रतिभागियों को दिया धन्यवाद

विज्ञापन
श्रीनगर में आयोजित कश्मीर मैराथन में अन्य धावकों के साथ दौड़तेे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला। बासि
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को पोलो व्यू से कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाई। फिटनेस और जनभागीदारी के प्रति व्यक्तिगत प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हाफ मैराथन में भाग लिया और 21 किलोमीटर की दौड़ को मात्र एक घंटे पचास मिनट से कुछ अधिक समय में सफलतापूर्वक पूरा किया।

बाद में एक्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा अभी-अभी कश्मीर हाफ मैराथन पूरी की। मैंने कोई व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन मैंने पिछले साल के अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। फुल मैराथन और हाफ मैराथन पूरी करने वाले सभी धावकों को बधाई। शाबाश।
विज्ञापन

झंडारोहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ युवा मामले एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, जदीबल के विधायक तनवीर सादिक, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन आशीष वर्मा, कश्मीर पर्यटन निदेशक राजा याकूब और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि लोग कश्मीर और भारत के लिए दौड़ रहे हैं। सभी उम्र के लोगों में उत्साह देखना अद्भुत है। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है और मैं हर साल यहां आकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास करूंगा। वहीं खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि यह मैराथन शांति, प्रेम, समृद्धि और भाईचारे का संदेश फैलाती है। विभिन्न देशों के धावकों सहित प्रतिभागी, एकता और धीरज के इस उत्सव का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें