फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाल कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से कश्मीरी संस्कृति को सहेजा

विज्ञापन
श्रीनगर के टैगोर हॉल में जश्न ए तिफलान में अ​ति​थि और आयोजक। अमर उजाला
विज्ञापन
- टैगोर हॉल में हुआ पांच दिवसीय जश्न-ए-तिफलान का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर कला मंच की ओर से श्रीनगर के टैगोर हॉल में सोमवार सुबह जश्न-ए-तिफलान का शुभारंभ पारंपरिक तौर से इज्बन को सोज कर किया गया। इस दौरान बाल कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से कश्मीरी संस्कृति को जीवंत किया।
साेमवार को सुबह कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके बाद शहर के चार नामचीन स्कूलों के विद्यार्थियों ने नाटक पेश किया। इन बाल कलाकारों को उनके स्कूलों में ही कश्मीर कला मंच ने प्रशिक्षित किया है। दिन भर के प्रदर्शन के बाद शाम को आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। वहीं कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बाल कलाकारों को भी प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

जश्न-ए-तिफलान के निर्देशक हकीम जावेद ने बताया कि बच्चों की प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रीनगर के चार खास स्कूलों के बच्चे अपना हुनर पेश कर रहे हैं। जेएंडके एकेडमी ऑफ आर्ट कल्चर एंड लैंग्वेज और रेल्यूड फाउंडेशन ऑफ इंडिया की सहायता व हेल्प फाउंडेशन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
वरिष्ठ रंगमंच कलाकार निगत शफी ने बताया कि इसमें बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन होगा। कश्मीर कला मंच स्कूल-स्कूल जाकर लगातार बच्चों के हुनर को निखार रहा है। जिन बच्चों में कोई भी रचनात्मक काम करने का हुनर है, हम उनके हुनर को निखारने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पैशन ही ड्रग्स का एंटीडोट है

सोमवार शाम को कार्यक्रम का समापन करते हुए काजी सलमान ने कहा कि पैशन ही ड्रग्स का एंटीडोट है। बच्चों और युवाओं में खेल, अभिनय और अन्य गतिविधियों का पैशन होगा तो वह नशे से दूर रहेंगे। कश्मीर कला मंच स्कूल से ही बच्चों में अभिनय, निर्देशन और अन्य विधाओं का पैशन पैदा कर रहा है। यह बहुत अच्छी बात है। वहीं जीएम वानी ने बताया कि 21 नवंबर को समापन के दौैरान पुरस्कारों की भी घोषणा की जाएगी। बच्चों को बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर और अन्य अवार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें