फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नौ दिनों से श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन राजमार्ग के दोनों ओर फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/गांदरबल। श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग पर जोजिला दर्रे पर ताज़ा बर्फ़बारी और हिमस्खलन के बाद मंगलवार को लगातार नौवें दिन बंद रहा। 17 अप्रैल को ताजा बर्फ़बारी और सड़क पर हिमस्खलन होने और कई वाहनों के दब जाने के बाद सड़क को बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जोजिला दर्रे पर किसी भी वाहन को फिलहाल चलने की अनुमति दी जाएगी। इस बीच, जम्मू और कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि बर्फ जमा होने और हिमस्खलन को देखते हुए 26 अप्रैल, बुधवार को जोजिला दर्रा श्रीनगर-कारगिल यातायात के लिए बंद रहने का निर्देश जारी किया गया। राजमार्ग के दोनों किनारों पर ट्रक और यात्री वाहनों सहित सैकड़ों वाहन पिछले 9 दिनों से फंसे हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें