फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबीओएसई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्रों में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। बोर्ड ने इस सत्र के लिए छात्रों को पाठ्यक्रम में 15 प्रतिशत की छूट की भी पुष्टि की।
विज्ञापन


श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए जेकेबीओएसई के सचिव ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षाएं तीन नवंबर से शुरू होंगी। इसके बाद कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आठ नवंबर और कक्षा 11 की परीक्षाएं 19 नवंबर से होंगी। उन्होंने कहा कि तीनों कक्षाओं के लिए डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं में लगभग 95,000 छात्र, कक्षा 11वीं में लगभग 82,000 और कक्षा 12वीं में लगभग 70,000 छात्र परीक्षा देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें