फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने किया जम्मू-श्रीनगर हाईवे का कबाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो हफ्तों से विलेन बने मौसम ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का कबाड़ा कर दिया है। जगह-जगह सड़क उखड़ने से नुकसान हुआ है, जिसका आकलन करने के लिए हाईवे अथारिटी के अधिकारी जुट गए हैं, ताकि नुकसान की एक रिपोर्ट बनाई जा सके।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को केंद्र को सौंपा जाएगा, ताकि इसके लिए अतिरिक्त फंड लिया जा सके। हाईवे के विस्तार को लेकर किए जा रहे ताजा निर्माण को भी नुकसान हुआ है। हालांकि कि आज एक बार फिर हाईवे खोल दिया गया है। लेकिन सिर्फ एक तरफ से वाहनों की आवाजही की इजाजत दी गई है।

जानकारी के अनुसार उधमुपर, रामबन जिलों में हाईवे के काफी हिस्सों पर पस्सियां गिरी हैं। इससे जो ताजा निर्माण किया गया था, उसको नुकसान पहुंचा है। अब इसकी दोबारा मरम्मत करनी पड़ेगी। हाईवे अथारिटी के प्रोजेक्ट निदेशक आरपी सिंह का कहना है कि बारिश और पस्सियां गिरने से नुकसान तो हुआ है।
विज्ञापन


अगले दो-तीन दिन तक नुकसान के आंकड़े जुटा लिए जाएंगे। इसके बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कई जगहों पर पहाड़ काट कर सड़कें चौड़ी की जा रही हैं, लेकिन बारिश से बनाए गए मार्ग पर फिर से मलबा आ चुका है। इसको हटाने में भी दिक्कतें पेश आएंगी।
विज्ञापन

मुगल रोड की बिगड़ी हालत

भारी बारिश, बर्फबारी और पस्सियां गिरने से मुगल रोड की हालत काफी खराब होने की सूचना है। मुगल रोड पिछले एक महीने से बंद है। यहां पर काफी बर्फबारी हुई है। माना जा रहा है कि मुगल रोड को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी इसका सही पता अप्रैल के अंत में ही लगेगा।

हाईवे पर चल रहे निर्माण को बारिश और खराब मौसम की मार झेलनी पड़ी है। पिछले दो हफ्तों से काम काफी धीमा चल रहा है। हाईवे का 20 फीसदी काम भी नहीं हो पाया है। ऊपर से मलबा गिरने से अब निर्माण करने में और अधिक समय लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें