श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इन्डोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता
- फोटो : शहर का पीसीएस परीक्षा केंद्र जीआइसी।
- शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10वें अखिल भारतीय पुलिस खेलों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में चल रहे 10वें अखिल भारतीय पुलिस खेल जूडो क्लस्टर में शनिवार को पेंचक सिलाट में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।
पुरुष टीम ने आठ स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य सहित 13 पदक जीतकर चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 47 अंकों के साथ एसएसबी दूसरे स्थान पर रही, जबकि आईटीबीपी 26 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया।
कर्नाटक पुलिस खाता भी नहीं खोल सकी और पदक तालिका में उसका खाता नहीं खुला। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुरुष वर्ग में 53 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना। एसएसबी (29) और असम राइफल्स (25) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में चंडीगढ़ पुलिस ने 23 अंकों के साथ ओवरऑल ट्रॉफी जीती। एसएसबी और पंजाब पुलिस ने समान 18 अंक हासिल कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।