कुपवाड़ा में सदस्यों के साथ बैठक के दौरान सज्जाद लोन। संवाद
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पीपल्स कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने मंगलवार को कुपवाड़ा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर बैठक की। जिसमें पार्टी की जमीनी रणनीति की पुन: समीक्षा और लोगों के साथ इसके संबंध को मजबूत करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अब्दुल गनी वकील, मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट बशीर अहमद डार, डीडीसी अध्यक्ष इरफान पंडितपुरी, प्रवक्ता एडवोकेट अब्दुल मजीद और मोहम्मद अमीन और पार्टी नेता मुदासिर अकबर सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान संगठनात्मक लक्ष्यों और स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों की समीक्षा की। इस बैठक का उद्देश्य पार्टी को पुनर्जीवित करने पर था। बैठक के दौरान यह सुनिश्चित किया कि लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को सुना जाए और सरकार के सामने मजबूती से रखकर उसका जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। संवाद