कुपवाड़ा। पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन मंगलवार को द्रगमुल्ला में मुकाम-ए-शाहवली पहुंचे। उन्होंने नौगाम हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर शाह असरार-उल-हक के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल गनी वकील और मुख्य प्रवक्ता बशीर अहमद डार भी साथ थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के साथ एक जुटता व्यक्त की। संवाद