शोपियां। पुलिस ने रविवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बर्थिपोरा और सैदपोरा क्षेत्रों में अवैध खनन और खनिजों की गैरकानूनी ढुलाई में लिप्त एक मशीन और तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। थाना हीरपोरा में मामला दर्ज किया है। पुलिस चौकी बर्थिपोरा की टीम ने अपनी सीमा क्षेत्र में कार्रवाई की। चालकों तथा मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद